मारुति की नई डिजायर लांच

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी एंट्री लेवेल सेडान कार डिजायर का एक छोटा संस्करण  लांच किया है. पेट्रोल संस्करण में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी  है. नई डिजायर की कीमत 4.94 लाख से 7.29 लाख रुपए है.

नई डिजायर का के-12 वीवीटी पेट्रोल इंजन इसे 6000 आरपीएम के साथ 87 पीएस की पावर देता है। यह कार 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड सिर्फ 12.6 सेकेंड में पकड़ लेगी। वहीं डीजल मॉडल में 1.3 लीटर का डीडीआईएस इंजन लगा है। जिसमें 4000 आरपीएम पर 75 पीएस की पावर मिलती है। 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पकडऩे के लिए इसे सिर्फ 14.8 सेकंड का समय लगता है। कंपनी इसके पेट्रोल वेरिएंट की माइलेज 19.1 किलोमीटर प्रतिलीटर जबकि डीजल मॉडल की माइलेज 23.4 किलोमीटर प्रति लीटर होने का दावा कर रही है।

पेट्रोल इंजिन की कीमत 4.79 लाख रु. से 6.54 लाख रु. (1200 सीसी)  ,डीजल की कीमत 5.80 लाख रु.से 7.09 लाख रु.(1300 सीसी) , पहले से मौजूद डिजायर की कीमत 4.94 लाख रुपए से 7.29 लाख रुपए के बीच, यह 4 मीटर से कम लंबाई की है, इसलिए कंपनी इस पर 10 प्रतिशत उत्पाद शुल्क का लाभ उठा सकेगी. कंपनी और इसके वेंडरों ने नई डिजायर पर 230 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है. नया मॉडल पुराने संस्करण के मुकाबले 25,000 रुपए से 30,000 रुपए तक सस्ता है.
-मयंक पारीक,  प्रबंधकीय कार्यकारी , मारुति सुजुकी

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, व्यापार Tags: ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.