चलती कार में फेसबुक के जरिये निभाइये दोस्ती

रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल, ऑफिस आदि सभी जगहों पर सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए दोस्तों से जुड़े रहना अब आम बात हो गई है. दुनियाभर में 80 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स के साथ फेसबुक इस मामले में सबसे आगे है. फेसबुक अब नए मोर्चे पर भी पहुंचने की तैयारी कर चुकी है और वह है कार.

जीहां, अब कार में सफर करते हुए भी आप फेसबुक पर अपने दोस्तों से जुड़े रह सकते हैं. लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज यूएसए अपनी कारों में फेसबुक की खास व्यवस्था कर रही है। इसके लिए फेसबुक सर्विस का खास वर्जन इन व्हीकल टेलेमेटिक्स सिस्टम में जुड़ा होगा. अगले सप्ताह लास वेगास में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) के दौरान मर्सिडीज इसे पेश करेगी।सड़क पर चलती गाड़ी में फेसबुक से जुड़े रहना स्र्माफोन यार पर्सनल कंप्यूटर पर जुडऩे जैसा नहीं है. डैमलर एजीज मर्सिडीज के लिए इस्तेमाल किए जा रहे फेसबुक वर्जन में कुछ सीमित फीचर्स ही दिए गए हैं.

यह खासतौर पर चालकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिसकी मदद से वह आसपास अपने दोस्तों और बिजनेस से जुड़ा रह सकता है. फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट (पार्टनरशिप्स एंडप्लेटफॉर्म मार्केटिंग) डैन रोस के मुताबिक फेसबुक का मर्सिडीज वर्जन सोशल नेटवर्किंग सर्विस के विस्तार को दर्शाता है. स्क्रीन्स और इंटरनेट कनेक्शंस की उपलब्धता वाले सेटिंग्स की लिस्ट बढ़ती जा रही है. इन कारों में स्क्रीन्स उपलब्ध हैं जो काफी शानदार हैं. केवल मर्सिडीज ही नहीं कई अन्य कार निर्माता कंपनियां भी इसके लिए प्रेरित होंगी कि उनकी कारों में लगे स्क्रीन्स के जरिए लोग अपने दोस्तों या बिजनेस से जुड़े रह सकें. इसकी मदद से कार में लगी स्क्रीन पर आप जीपीएस का संचालन कर सकेंगे और यह भी जान सकेंगे कि आपके नजदीकी दोस्त उस समय क्या कर रहे हैं.फेसबुक को विश्वास है कि लोगों को यह वर्जन बहुत पसंद आएगा.

उन्होंने यह भी कहा कि फेसबुक टेलीविजन के साथ भी तेजी से जुड़ रहा है. कई टीवी मैन्यूफैक्चरर्स फेसबुक को टीवी में शामिल करने में इस शो के दौरान रुचि दिखा सकते हैं. डायरेक्ट टीवी इस शो के दौरान नए सोशल टीवी एप्लीकेशन को प्रदर्शित करेगी इसकी मदद से यूजर्स जो टीवी पर देख रहे हैं उसे दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं और कमेंटरी को जोड़ सकते हैं. हालांकि टेलीविजन के उलट मोटर वाहनों में फेसबुक लगाए जाने को जानकार सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक मान रहे हैं. लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामलों से लगातार जूझ रहे यातायात विशेषज्ञों के यह बात गले नहीं उतरेगी. लेकिन मर्सिडीज के प्रोडक्ट मैनेजर रॉबर्ट पिलिकानो का कहना हैकि कार में फेसबुक की मौजूदगी रेडियो या नेविगेशन सिस्टम से ज्यादा ध्यान नहीं बंटाएगी.इसमें ऐसी व्यवस्था की गई है कि कार के चलते रहने की स्थिति में कोई भीटेक्स्ट नहीं लिखा जा सकता।मर्सिडीज फेसबुक सर्विस दोनों कंपनियों के बीच करीब छह महीनों से चल रहे सहयोग का नतीजा है. मर्सिडीज में फेसबुक के अलावा भी गूगल, येल्प आदि कई खास फीचर्स दिए गए हैं. ये एप्लीकेशंस मर्सिडीज के नए एमबीरेस2 टेलीमैटिक्स सिस्टम का हिस्सा हैं, जिसमें हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन दिया गया है. मर्सिडीज की 2013 में लांच होने वाली एसएल क्लास मर्सिडीज में यह सिस्टम मौजूद होगा.

Related Posts:

Posted in: प्रौद्योगिकी, फीचारुड न्यूज़ Tags: ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.