नए साल में 150 करोड़ के ऑफिस में बैठेगे मोदी

Narendra Modiगांधीनगर, 26 दिसंबर. गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 150 करोड़ की लागत से बनी अपनी नई चीफ मिनिस्टर्स ऑफिस में जनवरी के मध्य में या फिर फरवरी के प्रारंभ में बिराजमान होंगे।

गांधीनगर में मंत्रालय के पास तैयार हुआ यह नई ऑफिस का काम्प्लेक्स जो की पंचामृत के नाम से जाना जाएगा, उस में मुख्यमंत्री मोदी के साथ उनके मंत्री भी बैठेंगे। दिल्ली में संसद भवन के पास बने नोर्थ ब्लाक की प्रतिकृतिसमान यह ऑफिस मोदी के लीए खास तैयार की गई है। पिछले काफी समय से उनकी इस ऑफिस का काम चल रहा था जिसमें सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव 2012 घोषित होने से पहले ही मोदी की नई आफिस का काम शरू हो चुका था।  लगभग एक साल के भीतर ही यह 150 करोड़ रुपये की लागत वाले नए सीएमओ का काम पूरा हुआ।

यह चार मंजिला इमारत तकरीबन 35000 स्केवर फिट के इलाके में फैली है जिसे गुजरात सरकार के रोड एन्ड बील्डींग विभाग के बनाई है। इस इमारत की डिजाईन गुजरात के जाने माने आर्किटेक जिन्होंने गुजरात हाईकोर्ट ओर अमूल डेरी की इमारत की डिजाईन बनाई हे उन्होने तैयार की है। नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस इमारत की डिजाईन बनी है। पूर्णत: वातानूकुलिन इस इमारत के दरवाजे व खिड़कियां के बीच बुलेटप्रुफ ग्लास लगाए गए है ताकी कोई बाहर से हमला न कर सके। सुरक्षा के मद्देनजर यहां के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा अधिकारी सीसीटीवी से नजर रखेगें।

नरेंद्र मोदी का कार्यलय पहली मंजिल पर होगा ओर जब विधानसभा सत्र होगा तो वे अपने कार्यालय से निकल कर सीधे सभागृह में जा सकेंगे। इस इमारत की डिजाइन के हर पहलु पर मोदी ने व्यक्तिगत तोर पर नजर रखी है। अब तक मोदी सचिवालय के ब्लॉक क्रमांक 1 में पांचवी मंजील पर स्थित अपने मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठते थे।

Related Posts:

Posted in: देश, फीचारुड न्यूज़ Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.