नीतीश के जनता दरबार में हड़कंप

लड़की ने की नस काटने की कोशिश

Nitish KUmar पटना, 7 जनवरी. नीतीश कुमार के जनता दरबार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक लड़की ने अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की.

सोमवार को नीतीश कुमार का जनता दरबार लगा था. इसी दौरान अचानक एक विकलांग छात्रा ने ब्लेड से अपनी कलाई की नस काटने का प्रयास किया. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. छात्रा ने आरोप लगाया है कि प्रशासन उसकी बातों को अनसुना कर रहा है. बाढ की रहने वाली विकलांग छात्रा सरोजनी कुमारी के मुताबिक वह मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा पाने के लिए कई बार अधिकारियों के पास चक्कर लगा चुकी है लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की.

वह अपनी गुहार लेकर मुख्यमंत्री के दरबार पहुंची तो वहां से उसे डीएम से मिलने के लिए कहा गया.  छात्रा को लगा कि उसे टालने की कोशिश की जा रही है. इससे नाराज छात्रा ने जनता दरबार में ही कलाई की नस काटने की कोशिश की. वहां तैनात सुरक्षाकर्मी उसे बचाने के लिए आगे आए तो एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया. जनता दरबार में ही छात्रा का प्राथमिक इलाज किया गया. मुख्यमंत्री ने पटना डीएम को अपने वेतन से छात्रा की मदद करने का निर्देश दिया है.

Related Posts:

Posted in: देश, फीचारुड न्यूज़ Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.