गाउन पहन ग्रैमी अवार्ड्स पहुंची प्रियंका

लास एंडिलिस. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड्स के दौरान डिजाइनर गौरी और नैनिका के बनाए गाउन को पहना. 29 वर्षीय प्रियंका ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी. प्रियंका इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए रविवार को बर्लिन से लॉस एंजेलिस पहुंची थीं. प्रियंका ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा है कि मैं अभी-अभी लॉस एंजेलिस पहुंची हूं. मैं सोच रही थी कि इस समारोह में क्या पहनूं. पश्चिमी और भारतीय पोशाक दिमाग में थे लेकिन मैंने गाउन को चुना. प्रियंका ने लिखा है कि मैं इस समारोह की एक खास तस्वीर आपके लिए भेज रही हूं. मैंने जो गाउन पहना उसे गौरी और नैनिका ने तैयार किया है. आपका क्या कहना है.

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, मनोरंजन Tags: , ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.