दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास हों -पवार

नई दिल्ली. कृषि मंत्री शरद पवार ने देश में दलहनों की मांग के मुकाबले उत्पादन कम बने रहने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि घरेलू मांग और पूर्ति के अंतर को पाटने के लिए अभी लंबे प्रयासों की जरूरत है। पवार ने कहा, ‘अनाज उत्पादन हो या फल-सब्जी, हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा है। लेकिन दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास बढ़ाने की जरूरत है।

इस साल घरेलू दलहन उत्पादन 1.65 से 1.7 करोड़ टन रहने की उम्मीद है। पवार ने कहा, ‘इसके बावजूद आपूर्ति थोड़ी कम पड़ेगी और इसकी भरपाई संभवत: आयात के जरिए हो सकेगी।Ó 2009-10 में देश में दलहन का उत्पादन 1.4 करोड़ टन था जबकि सालाना घरेलू मांग 1.8 करोड़ टन है। 2010-11 में दलहनों का घरेलू उत्पादन बढ़कर 1.82 करोड़ टन हो गया था। कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में इस बार गेहूं की एलो रस्ट बीमारी के फैलने की रपट जरूरी है, लेकिन इससे प्रभावित गेहूं उत्पादन के बारे में कोई चिंता की बात नहीं है। यह बीमारी इतनी गंभीर नहीं है कि इससे उपज प्रभावित हो।  पवार ने कहा, मैं गेहूं उत्पादन के बारे में बिल्कुल चिंतित नहीं हूं क्योंकि हालात अच्छे हैं। उत्पादन के संबंध में जो भी आकलन हमने किया है उसमें बढ़ोतरी ही होगी। मुझे कोई आशंका नहीं है कि कोई समस्या होगी।

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, व्यापार Tags: , ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.