नई दिल्ली. सलमान खान की परफेक्ट मैच कोई और नहीं कट्रीना ही है। ऐसा हम नहीं कह रहे एक सर्वे कह रहा है। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैट्रीना कैफ बॉलीवुड के दबंग के लिए एक परफेक्ट मैच है।
एक मैट्रीमोनियल साइट ने एक सर्वे किया जिसमें पाया कि सलमान कट्रीना की जोड़ी एकदम परफेक्ट जोड़ी है। यह सर्वे शादी डाट काम कंपनी द्वारा किया गया। इसमें 21000 लोगों ने इसका उत्तर दिया जिसमें से 69.84 प्रतिशत लोगों का कहना था कि सलमान कैट्रीना के लिए योग्य पत्नी हो सकती है। इसके अलावा इस सर्वे में एक दिलचस्प तथ्य सामने आए जिसमें भारत के 62 प्रतिशत पुरूष चाहते हैं कि सल्लू मियां शादी न करे बल्कि 60.37 प्रतिशत महिलाएं चाहती हैं कि सलमान जल्द से जल्द शादी कर लें।

