नयी दिल्ली, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार ज्योदिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ ने गुरुवार कोे यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद श्री कमलनाथ और श्री सिंधिया मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। दोनों नेताओं ने आज यहां श्री गांधी से मुलाकात की।
श्री गांधी से मुलाकात के बाद श्री सिंधिया ने अपने ट्वीट में कहा , “ यह कुर्सी की होड़ नहीं है। हम मध्य प्रदेश की जनता की सेवा के लिए हैं। मैं भोपाल के लिए रवाना हो रहा हूं और मुख्यमंत्री पद को लेकर निर्णय की जानकारी आपको आज रात मिल जायेगी।”
बाद में दोनों नेता भोपाल के लिए रवाना हो गये।