सेंसेक्स 162 अंक चढ़ा, 5906 पर निफ्टी

sensex upमुंबई. अच्छे एशियाई संकेत और मजबूत रुपये की वजह से बाजार करीब 1 फीसदी चढ़े। सेंसेक्स 162 अंक चढ़कर 19417 और निफ्टी 50 अंक चढ़कर 5906 पर बंद हुए। दिग्गजों के साथ-साथ मझौले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी नजर आई। निफ्टी मिडकैप 0.75 फीसदी चढ़ा। हालांकि, बीएसई स्मॉलकैप में सिर्फ 0.4 फीसदी की तेजी आई।

मजबूत रुपये की वजह से कैपिटल गुड्स शेयर 1.7 फीसदी चढ़े। बैंक, रियल्टी, पावर शेयरों में 1.4-1 फीसदी की तेजी आई। ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, पीएसयू, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, तकनीकी, ऑटो शेयर 0.8-0.3 फीसदी मजबूत हुए। आईटी शेयर 0.2 फीसदी की कमजोरी पर बंद हुए। बाजार की चाल-घरेलू बाजारों की चाल एशियाई बाजारों से तय हुई। क्रिसमस के मौके पर यूरोपीय और अमेरिकी बाजार बंद हैं।

एशियाई बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने से घरेलू बाजारों ने तेजी के साथ शुरुआत की। कारोबार के पहले 2 घंटों में बाजार सीमित दायरे में घूमते नजर आए। एशियाई बाजारों में तेजी बढऩे के साथ घरेलू बाजारों ने भी रफ्तार पकड़ी। सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा। दिग्गजों के मुकाबले छोटे और मझौले शेयरों की ओर निवेशकों का रुझान दिखा।रुपये के 55 के ऊपर पहुंचने से बाजार में जोश बढ़ गया और निफ्टी 5900 के अहम स्तर के ऊपर पहुंचा। सेंसेक्स 170 अंक से ज्यादा उछला। मिडकैप शेयर 1 फीसदी उछले।दोपहर 2 बजे के करीब बाजार में मजबूती बढ़ती चली गई और सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़ा। छोटे-मझौले शेयर 0.5-1 फीसदी मजबूत हैं। आखिरी कारोबार में बाजार ऊपरी स्तरों से थोड़ा फिसले।

अंतर्राष्ट्रीय संकेत-एशियाई बाजारों में शिंजो एबे द्वारा जापान के प्रधानमंत्री स्वीकारे जाने से निक्केई 1.5 फीसदी चढ़ा। शुरुआती कारोबार में कमजोरी दिखाने वाला शंघाई कंपोजिट 0.25 फीसदी मजबूत हुआ। स्ट्रेट टाइम्स और हैंग सैंग भी हरे निशान में बंद हुए। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती बढ़ रही है। रुपया 54.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। रुपये मे कमजोरी के साथ शुरुआत की थी और 55.10 पर खुला था। शेयर बाजार में तेजी आने की वजह से रुपया संभला है।

सरकार ने दी निर्यातकों को बड़ी राहत
नई दिल्ली.  घटते निर्यात से चिंतित सरकार ने निर्यातकों के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने निर्यातकों के लिए ब्याज पर 2 फीसदी छूट की स्कीम 1 साल और बढ़ाने का फैसला किया है। वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने थोड़ी देर पहले इसका ऐलान किया। ब्याज पर 2 फीसदी छूट की स्कीम 31 मार्च 2014 तक बढ़ा दी गई है।

वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने बताया कि एक्जिम बैंकों के जरिए निर्यातकों के लिए ब्याज पर 2 फीसदी छूट की स्कीम का ऐलान किया गया है। एक्जिम बैंकों के जरिए निर्यातकों के लिए ब्याज पर छूट की स्कीम को लागू करने के पायलट स्कीम तैयार की गई है। आनंद शर्मा के मुताबिक ब्याज पर 2 फीसदी छूट की पायलट स्कीम दक्षिण एशियाई देशों और म्यांमार के लिए लागू होगी। अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और एशियाई देशों के लिए निर्यात रियायतों का ऐलान किया गया है। वहीं एसएमई निर्यात को बढ़ावा देने के लिए हैंडीक्राफ्ट समेत अन्य सेक्टरों को जोड़ा गया है। इंजीनियरिंग सेक्टर को भी ब्याज की छूट मिलेगी।

इस साल अप्रैल से नवंबर के दौरान निर्यात 5 फीसदी बढ़कर 18,900 करोड़ डॉलर पर आ गया है। और इसके चलते बढ़ता व्यापार घाटा सरकार की मुश्किलें बढ़ा रहा है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के डायरेक्टर जनरल, अजय सहाय के मुताबिक ब्याज पर छूट की स्कीम 2014 तक बढ़ाना सराहनीय कदम है और इससे एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, व्यापार Tags: ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.