सात साल का अजूबा, भारत के लिए क्रिकेट खेलेगा

मुंबई, 14 दिसंबर. मुंबई की मिट्टी ने वैसे तो पहले भी एक से बढ़कर एक बेहतरीन क्रिकेटर देश को दिए हैं, लेकिन दुनिया के क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब महज 6 साल 10 माह का कोई बच्चा भारतीय क्रिकेट टीम के अंडर 14 ग्रुप में शामिल हो रहा है.

इस बच्चे का नाम मुशीर खान है और बीसीसीआई की कमेटी ने इसे अंडर 14 के ग्रुप में जगह दे दी है. फिलहाल मुशीर गाईल्स शील्ड कप खेलने में व्यस्त है. मुशीर न सिर्फ दाएं हाथ का बेहतरीन ऑफ स्पिनर है, बल्कि अपनी टीम का सलामी बल्लेबाज भी है. मुशीर ने इतनी-सी उम्र में कई शतक और अर्धशतक जड़ दिए हैं. वह अंजुमन इस्लाम स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता है. उसके पिता नौशाद खान ही उसके क्रिक्रेट कोच हैं और उनकी देखरेख में ही मुशीर के बड़े भाई सरफराज खान ने भी अंडर-14 टीम में 9 साल की उम्र में शामिल होने का रिकॉर्ड बनाया था. सरफराज का रिकॉर्ड मुशीर तोड़ चुका है. उसने 3 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. और उम्र के पांचवें साल में उसके पिता और कोच नौशाद ने मुशीर को सीजन बॉल से प्रैक्टिस करवानी शुरू की थी. मुशीर के स्कूल का भी उसे पूरा सहयोग मिल रहा है.

Related Posts:

Posted in: खेल, फीचारुड न्यूज़ Tags: ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.