मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा 2013 में अपने देसी अवतार को छोड़ देंगी. सोनाक्षी के मुताबिक़ अगले साल के लिए उसने बुलेट राजा, लुटेरा और रैम्बो राजकुमार जैसी फिल्में साइन की हैं जिसमें उनका मॉर्डन लुक नजर आएगा.
सोनाक्षी का मानना है कि दबंग जैसी फिल्मो में अपने देसी अवतार से वो कभी दुखी नहीं थीं. इसके अलावा उन्होंने राउड़ी राठौड़ और सन ऑफ सरदार में भी देसी गर्ल का किरदार अदा किया था. इन सभी फिल्मों को शानदार कामयाबी मिली.

