बोल्ड किरदार में नजर आएंगी सोनाक्षी

मुंबई. दबंग में गांव की सीधी-सादी युवती का किरदार निभा चुकी सोनाक्षी सिन्हा अब बोल्ड किरदार में नजर आएंगी. फिल्म लुटेरा में रणवीर सिंह के साथ हॉट सीन देने में उन्होंने कोई आपत्ति नहीं की.

अभिनेत्री ने हाल ही में निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की इस फिल्म में रणवीर के साथ अपने करियर का पहला अंतरंग दृश्य शूट किया. वैसे उनकी आने वाली फिल्म प्रभुदेवा की राउडी राठौर, शिरीश कुंदर की जोकर और अरबाज खान की दबंग-2 गांव के परिवेश पर ही आधारित है. मगर लुटेरा में दर्शकों को उनकी सेक्सी अदाएं देखने को मिलेंगी. वैसे भी इन दिनों सोनाक्षी और रणवीर का इश्क परवान चढ़ रहा है, ऐसे में उन्हें अंतरंग दृश्य फिल्माने में कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी. जबकि इससे पहले सोनाक्षी ने बोल्ड दृश्यों के कारण कमल हसन की फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था. कहीं रणबीर के कारण तो उनमें यह बदलाव नहीं आया?

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, मनोरंजन Tags: ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.