विराट सर्वश्रेष्ठ युवा बल्लेबाज

सिडनी, 10 फरवरी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल स्लेटर भारतीय टीम के मध्यक्रम के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ युवा बल्लेबाज करार दिया है.

स्लेटर ने कहा कि विराट की जो खूबी मुझे ज्यादा भाती है वह है उनकी तकनीक. अगर आप दुनिया के अन्य युवा बल्लेबाजों को देखें तो आप पाएंगे कि उनकी तकनीक ट्वेंटी-20 के माफिक है टेस्ट के नहीं. विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न चार मैचों की टेस्ट शृंखला में शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पर्थ में खेले गए पिछले मैच में 77 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए 74 टेस्ट खेलने वाले स्लेटर ने कहा कि विराट की बल्लेबाजी तकनीक को देखकर कहा जा सकता है कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं. टेस्ट शृंखला के शुरुआती मैचों में विराट अच्छा नहीं कर पाए थे और मीडिया उनके पीछे पड़ा था कि शॉर्ट गेंदें नहीं खेल पाना उनकी कमजोरी है. उन्होंने कहा कि लेकिन एडिलेड में विराट ने शतक ठोककर अपने आलोचकों के मुंह बंद कर दिए हैं. वह चीजों को बहुत जल्दी सीखते हैं जो भारतीय टीम के लिए अच्छी बात है.

Related Posts:

Posted in: खेल, फीचारुड न्यूज़ Tags: , ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.