कोहली का एमआरआई स्कैन किया गया

  • क्रिकेट

Virat Kohliनयी दिल्ली, 31 दिसंबर. चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ् वन डे के पहले दिन चोटिल हुये विराट कोहली को एमआरआई स्कैन किया गया है.  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव संजय जगादले ने इस बारे में बयान जारी करते हुये कहा श्री कोहली का कल एमआरआई स्कैन कराया गया.

उनके घुटने में कुछ चोट है. उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और वह उपचार के बाद जल्द ही स्वस्थ हो जायेंगे. बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि 03 जनवरी को कोलकाता में होने वाले वन डे में उनके हिस्सा लेने के बारे में जल्द ही फ्सैला लिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि कोहली ने दो ओवरों में गेंदबाजी करने के बाद अपनी तीसरी पारी के दौरान जब पांचवी गेंद डाली तो उनका पैर फ्सिल गया और वह घुटने के बल पिच पर गिर गये थे .

कोलकाता पहुंचीं भारत-पाक टीमें

चेन्नई में पहला वनडे शानदार अंदाज में जीतकर नए उत्साह और जोश से लबरेज पाकिस्तानी क्रिकेट टीम तीन जनवरी को ईडन गार्डन पर होने वाले दूसरे वनडे के लिए सोमवार को यहां पहुंच गई. पाकिस्तानी टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच दो ट्ïवंटी-20 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी. भारतीय टीम के तीन सदस्य कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, आल राउंडर रवीन्द्र जडेजा और बंगाल के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा भी कोलकाता पहुंच गए हैं. टीम के शेष खिलाड़ी मंगलवार सुबह पहुंचेंगे.

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी साथ में नहीं मनाएंगे नववर्ष

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मनाए जाने वाले संयुक्त नववर्ष कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के कोषाध्यक्ष विश्वरुप डे ने कहा कि हमने संयुक्त कार्यक्रम की योजना बनाई थी, लेकिन चूंकि टीम इंडिया को नववर्ष का दिन उनके परिवारों के साथ बिताने दिया जा रहा है, इसलिए हमें यह कार्यक्रम रद्द करना पडा है. दोनों देशों की टीमें 03 जनवरी को कोलकाता में खेले जाने वाले दूसरे वन डे मैच के लिए सोमवार को यहां पहुंचनी थी, लेकिन भारतीय टीम अब मंगलवार को यहां आएगी और पाकिस्तानी टीम के आज ही पहुंच जाने की संभावना है.  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी इस मैच में शामिल होना था, लेकिन दिल्ली में एक 23 वर्षीय लडकी की गैंगरेप कांड में मौत हो जाने की वजह से वह इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे. हालांकि डॉक्टर सिंह 03 जनवरी को राष्ट्रीय विज्ञान के शताब्दी सत्र के उद्घाटन के सिलसिले में मौजूद रहेंगे.

Related Posts:

Posted in: खेल, फीचारुड न्यूज़ Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.