अगले कुछ रोज में फिर लौटेंगी ठंडी हवाएं

अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने से गर्मी जैसा माहौल

Winter newsभोपाल,14 जनवरी,नभासं. मध्यप्रदेश में दक्षिण पूर्वी हवाओं के आगमन से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने से गर्मी जैसा माहौल हो गया है. लेकिन अगले दो तीन दिनों में फिर से सर्द उत्तरी हवाऐं चलने से मौसम में तब्दीली आने का अनुमान है. प्रदेश में आज सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान रीवा में रिकार्ड किया गया.

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के सहायक वैज्ञानिक आर.डी. मेश्राम ने बताया कि दक्षिण पूर्वी हवाऐं चलने से पारा चार-पांच दिन से लगातार बढ रहा है. लेकिन अगले दो-तीन दिनों में पुन. ठंडी उत्तरी हवाऐं चलने से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है.लेकिन फिलहाल हवाओं का रख बदलने से प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है. मकर संक्रांति के दिन ठंड का असर कम होने से लोगों ने नदियों और तालाबों में जम कर स्नान भी किया. राजधानी भोपाल में भी न्यूनतम तापमान 13.2 और अधिकतम करीब 28 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से दो एवं तीन डिग्री अधिक है. इंदौर और जबलपुर में भी 12.2 एवं 13.2 दर्ज हुआ जो सामान्य से दो.दो डिग्री अधिक है.

ग्वालियर में भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 9.5 तथा खजुराहो में तीन डिग्री ज्यादा 11.4 दर्ज हुआ. भिंड में हल्के बादल छायें हैं और ठंड का असर कम है. विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है.

Related Posts:

Posted in: भोपाल, मध्य प्रदेश Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.