गोल्ड कोस्ट,
15 साल के निशानेबाज अनीश भनवाला और तेजस्विनी सावंत ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीत लिये जबकि अंजुम मुदगिल ने रजत पदक हासिल किया।
भारत ने इन दो स्वर्ण पदकोंं के साथ पिछले ग्लासगोव राष्ट्रमंडल खेलों की 15 स्वर्ण पदकों की संख्या को पीछे छोड़ दिया। भारत के अब 16 स्वर्ण पदक हो गए हैं।
अनीश भवनवाला ने मात्र 15 साल की उम्र में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में खेलों के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता और राष्ट्रमंडल खेलों में देश के सबसे युवा स्वर्ण पदक विजेता बन गये। तेजस्विनी सावंत और अंजुम मुदगिल ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीत लिये। तेजस्विनी ने भी नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया।