पटना, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने भोजपुर जिले के शाहपुर में ‘बीफ’ ले जाने के शक में तीन लोगों की पिटाई के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य की पूर्ववर्ती महागठबंधन सरकार में ऐसी घटनाओं के नहीं होने से शायद मुख्यमंत्री का दम घुट रहा था।
पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, “ बिहार में यह सब नही हो रहा था, इसलिए ही तो नीतीशजी का दम घुट रहा था।
अब वो यह सुनकर फूले नहीं समा रहे होंगे।