बाबा साहेब ने देश को एकता के सूत्र में बाधने के काम किया है

अजाक्स , अपाक्स के तत्वाधान में राम लीला मैदान में हुआ आयोजित जयंती समारोह , बाबा साहेब की 133वीं जयंती पर सम्पूर्ण सिंगरौली ने किया नमन

सिंगरौली : विश्व रत्न भारतीय संविधान के निर्माता व सिंबल ऑफ नालेज बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती सिंगरौली में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास मनाई गई। बाबा साहेब की जयंती पर सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, खास व आमजनों जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पहुंच बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।बाबा साहेब की जयंती का प्रमुख कार्यक्रम अजाक्स, अपाक्स, नाजी, डिक्की संघ के संयुक्त तत्वाधान में रामलीला मैदान बैढऩ में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडी सोनवाने, एसडीओ फारेस्ट सिंगरौली मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजाक्स के संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष डीपी चौधरी, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में हीरा सिंह नेताम ब्लाक अध्यक्ष चितरंगी, भोला सागर पनिका ब्लाक अध्यक्ष बैढऩ, राजेन्द्र पवार अध्यक्ष देवसर व राम प्रसाद साकेत अजाक्स मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्षमण सिंह जिलाध्यक्ष अजाक्स ने किया। बाबा साहेब के मुख्य जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीओ सोनवाने ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती मनाने यह उत्सव तब सार्थक माना जायेगा जब देश के प्रत्येक परिवार के बच्चे शिक्षित होंगे। संविधान व बाबा साहेब के बताए हुए उपदेशों का अनुसरण कर समाज के अंतिम पंक्ति के समुदाय को जागृत कर उन्हें शिक्षित बनाने के साथ व उन्हें नशा व अन्य दुव्र्यवहार से दूर करना होगा। श्री सोनवाने ने कहा कि देश बाबा साहेब के संविधान व लोकतांत्रिक व्यवस्था से चल रहा है। बाबा साहेब ने अपने संविधान से देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। संविधान में दिए गए अधिकारों की रक्षा होती रहे। इसके लिए सबको सजग रहना होगा और प्रबुद्ध वर्ग के लोगो को संविधान व समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

इसी क्रम में जयंती समारोह को संबोधित करते हुए संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष अजाक्स श्री चौधरी ने बाबा साहेब के जन्म से लेकर उनके संघर्ष पर विस्तृत प्रकाश डाला। श्री चौधरी ने कहा कि संवैधानिक अधिकार जो संविधान द्वारा प्रदत्त है वह अक्षर सह लागू नही हुआ, वह लागू होना चाहिए। श्री चौधरी ने कहा कि देश की अधिकांश माता बहनों को यह पता नही है कि आज जो भी शिक्षित, नौकरी , राजनीति व अन्य तमाम क्षेत्रों में सफलताओं का झंडा गाड़ रही हैं वो बाबा साहेब अंबेडकर की देन है। बाबा साहेब ने महिलाओं के उत्थान के लिए जितना अकेले काम किया है उसे कभी भुलाया नही जा सकता। बाबा साहेब ने समाजिक उत्थान कर सबको समानता का अधिकार दिया। कार्यक्रम अघ्यक्ष लक्षमण सिंह ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनने के लिए बाबा साहेब के संविधान का अनुसरण करना होगा। बाबा साहेब के संविधान के भारत का सपना तब तक सच नही होगा जब तक समाज का एक-एक व्यक्ति के अंदर जाति-पाती, ऊंच-नीच की भावना समाप्त नही हो जाती।
बीजेपी, कांग्रेस व आप ने किया नमन
बाबा साहेब की जयंती पर सदर विधायक राम निवास शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य, सुभाष राम चरित्र, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, पूर्व सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद दुबे, पार्षद अर्जुन गौरी गुप्ता, जिला महामंत्री सुंदर लाल शाह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप चौबे भाजयुमो अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह अन्य ने अम्बेडकर चौक पहुंच बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस पार्टी से रेणु शाह, अशोक शाह, अमित द्विवेदी, चन्देल, ज्ञानेंद्र सिंह अन्य सहित आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व महापौर रानी अग्रवाल व आप के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Next Post

अब वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम खोजेगी प्रधान को

Mon Apr 15 , 2024
नदी में बहे किशोर की तलाश अब भी जारी चितरंगी :चितरंगी थाना क्षेत्र के बर्दी गांव में सोन नदी में डूबे किशोर की तलाश के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। विदित हो कि जैसे ही इस आशय की जानकारी प्राप्त हुई कि […]

You May Like