बोगोटा 08 नवम्बर (वार्ता/स्पूतनिक) दक्षिण अमेरिकी देश कोलम्बिया में खाड़ी कबीले के सदस्यों के हमले में सेना के दो अधिकारियों और दो सैनिकों की मौत हो गयी।
जनरल जुवेनल डियाज मैटस ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा , “ मैं गहन दुख के साथ सूचित करना चाहता हूं कि खाड़ी कबीले के अपराधियों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में हमारी सेना के दो अधिकारी और दो सैनिकों की मौत हो गयी जो इटुआंगो में सांता लूसिया समुदाय की रक्षा में तैनात थे।
खाड़ी कबीले के प्रमुख एवं ड्रग तस्कर डेरो एंटोनियो उसुगा , जिसे ओटोनियल के नाम से भी जाना जाता है, को पिछले महीने एक विशेष अभियान के दौरान विभाग के नेकोक्ली में गिरफ्तार किया गया था। ओटोनियल की गिरफ्तारी मादक पदार्थों के तस्करों के लिए एक बड़ा झटका था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कोलम्बियाई पुलिस ने संभावित खाड़ी कबीले के हमलों की चेतावनी दी थी।
Next Post
आज नहाय-खाय से प्रारंभ होगा चार-दिवसीय छठ महापर्व
Mon Nov 8 , 2021
80 स्थानों पर होगा सार्वजनिक आयोजन इंदौर: सूर्योपासना का सबसे बड़ा पर्व चार-दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत आज 8 नवंबर को नहाय खाय से होगी. छठ उपासक द्वारा आज नहाई खाई के दौरान विधि-विधान से स्नान-ध्यान करेंगे तथा शुद्ध बर्तन में स्वयं के द्वारा निर्मित चावल, दाल, लौकी की सब्जी […]

You May Like
-
January 23, 2022
गणतंत्र दिवस पर शिवराज इंदौर में करेंगे ध्वजारोहण
-
February 19, 2022
रणबीर कपूर से गहराई से प्यार करती है आलिया भट्ट
-
April 16, 2022
प्रख्यात अभिनेता अली बाशा सहित अन्य विभूतियाँ सम्मानित
-
October 22, 2022
एक लाख दर्शकों के समक्ष खेलने को उत्सुक हैं कोहली
-
October 27, 2021
यूनियन बैंक ने आवास ऋण को कम कर 6.40 प्रतिशत किया