नोरा फतेही का गाना ‘कुसू-कुसू’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 से
नोरा फतेही का गाना ‘ ‘कुसू-कुसू’ रिलीज हो गया है।

मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी है।
इस फिल्म से नोरा फतेही का गाना ‘कुसू-कुसू’ रिलीज हो गया है।
रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
गाने को जारा खान और देव नेगी ने गाया है और गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है।

गौरतलब है कि ‘सत्यमेव जयते 2’ वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का सीक्वल है।’सत्यमेव जयते 2′ 26 नवंबर को रिलीज होगी।

नव भारत न्यूज

Next Post

मध्यप्रदेश में पाए गये एक दर्जन कोरोना मरीज

Fri Nov 12 , 2021
भोपाल,  (वार्ता) मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के एक दर्जन नए मामले सामने आए। इनमें से सर्वाधिक मामले इंदौर में मिले, जहां चार लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव पायी। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या अब 76 तक पहुंच गया है। राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज रात्रि यहां जारी बुलेटिन के […]

You May Like