ग्वालियर: युवराज महाआर्यमन सिंधिया अपने जन्मदिवस पर सभी शुभ चिंतकों व कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। इसके लिए महल में तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भी मौजूद रहेंगी। कल 17 नवम्बर को सायं 5 बजे जय विलास पैलेस में सभी शुभचिन्तकों व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
महाआर्यमन के राजनीति में प्रवेश की अटकलें लगती रही हैं। वे चेम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में ग्वालियर के विकास की अवधारणा पर अपना सोच रख चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की है। वे कल अपना 26वां जन्मदिन मनाएंगे।