भोपाल, 21 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज घोषणा की कि भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की जाएगी।
श्री चौहान ने यहां यह घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है, लेकिन राज्य के स्वच्छतम शहरों में शामिल भोपाल और इंदौर में बढ़ती जनसंख्या, भौगोलिक विस्तार और तकनीक के कारण उत्पन्न हुयी कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था लागू होने से पहले से बेहतर कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने का कार्य होगा।
राज्य के भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने की मांग काफी पुरानी है। इस दिशा में कई बार सरकार स्तर पर प्रयास हुए, लेकिन सफलता अब मिलती हुयी दिखायी दे रही है।
Next Post
मोदी की बात पर जनता को भरोसा नहीं : राहुल
Sun Nov 21 , 2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए आज कहा कि वह झूठ बोलते है इसलिए देश की जनता को उन पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि श्री मोदी असत्य बोलते हैं और कृषि संबंधी तीनों कानून वापस लेने की […]

You May Like
-
March 30, 2022
हिंसा और अराजकता की मानसिकता का विरोध करें: मोदी
-
March 24, 2023
जो भाजपा-संघ से उम्मीद थी, वही हुआ : दिग्विजय
-
January 3, 2023
हमारा प्यार और दुआएं पंत के साथ हैं : पांड्या
-
January 13, 2022
उ प्र में जन मुद्दों पर चुनाव लडेगी कांग्रेस,125 उम्मीदवार घोषित
-
February 23, 2023
फोनपे ने लगाए 20 लाख स्मार्टस्पीकर
-
February 1, 2022
बजट ने शेयर बाजार को दी उड़ान