सरकार ने पिछले पांच वर्षों में पुरुष हॉकी टीम पर 65 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं: अनुराग ठाकुर

नयी दिल्ली, 02 दिसम्बर (वार्ता) सरकार ने पिछले पांच साल के दौरान पुरुष हॉकी टीम पर 65 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं।
2016 -17 से 2020-21 तक अर्थात बीते पांच वर्षों के दौरान सीनियर हॉकी पुरुष टीम पर 45.05 करोड़ रुपये और जूनियर हॉकी पुरुष टीम पर 20.23 करोड़ रुपये कोचिंग कैंप, विदेशी प्रतियोगिताओं, घरेलू प्रतियोगिताओं, कोचों के वेतन, उपकरण आदि पर खर्च किए गए हैं।

इसके अलावा, 2016-17 से खेलो इंडिया योजना के तहत हॉकी के लिए 103.98 करोड़ रुपये की 20 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
यह जानकारी युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में

नव भारत न्यूज

Next Post

संसद भवन में प्रवेश नहीं मिलने के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन

Thu Dec 2 , 2021
नयी दिल्ली, 02 दिसम्बर (वार्ता) संसद सत्र के दौरान पत्रकारों के संसद भवन में प्रवेश पर रोक लगाने के खिलाफ संपादकों, पत्रकारों और फोटो जर्नलिस्टों ने आज यहां प्रदर्शन किया और सरकार से तत्काल पत्रकारों को संसद भवन में जाने के लिए पास देने की मांग की। पत्रकार पूर्व निर्धारित […]

You May Like