शनिश्चरी अमास्या पर विशाल मेला शुरू, 1 लाख श्रद्धालु आयेंगे

मुरैना: यहां ऐंती पर्वत पर 500 फीट की ऊंचाई पर विराजमान भगवान शनिदेव के मंदिर पर आज शनिवार को 2 वर्ष के बाद शनिश्चरी अमावस्या का मेला लगा है जिसमें लगभग 1 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कोरोना के चलते पिछले 2 वर्षो से इसका आयोजन नहीं किया जा सका था। मेले में अंचल के साथ ही देशभर से श्रद्धालु भगवान शनिदेव को सरसों का तेल, तिल, काला वस्त्र, धातु दान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु एकत्र होने की संभावना है। मंदिर में स्थापित प्रतिमा आसमान से टूटकर गिरे एक उल्कापिण्ड से बनी है। जो त्रेतायुगीन बतायी जाती है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शनि मंदिर के प्रमुख पुजारी बृजभूषणदास महाराज बताते हैं कि महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शनि सिंगणापुर मंदिर में जो शनि प्रतिमा है, वह ऐंती पर्वत से ले जायी गयी है। यह बात सिंगणापुर मंदिर में लगे शिलाालेख में भी दर्ज है।

नव भारत न्यूज

Next Post

फायरिंग कर वन चौकी से बंदियों को छुड़ा ले गया जंगल माफिया

Sat Dec 4 , 2021
 मुरैना:  यहां जंगल माफिया वन विभाग के आरक्षकों व एसएएफ के जवानों के सामने बंदियों को चौकी से छुड़ा ले गया। बंदियों की संख्या दो थी। यह दोनों बंदी शनिचरा क्षेत्र में अवैध खनन करते पकड़े गए थे।शनीचरा क्षेत्र में वन विभाग की पहाड़ी चौकी है। इस चौकी के इंचार्ज […]

You May Like