गीता जीवन का अद्भुत दर्शन और जीवन का आधार: बिरला

कुरुक्षेत्र  (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि गीता धर्म ग्रंथ से अधिक जीवन का अद्भुत दर्शन तथा जीवन का आधार है।
श्री बिरला ने शनिवार को गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर कुरूक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गीता धर्म ग्रंथ से अधिक जीवन का एक अद्भुत दर्शन है। यह कोई पुस्तक नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आधार है। गीता मानव जीवन का वह मैनुअल है, जिसमें हमें हर समस्या, हर कठिनाई, हर उलझन का समाधान मिलता है। भारत की प्राचीन विरासत के विषय में उन्होंने कहा कि गीता को भारत में पंचम ग्रंथ के रूप में देखा जाता है। यही कारण है कि हर घर में गीता हमें किसी न किसी रूप में अवश्य मिलती है।
आधुनिक समय में गीता के योगदान के विषय में श्री बिरला ने कहा कि वर्तमान समय में जब व्यक्ति तनाव, अनिर्णय, उलझन, परेशानियों में होता है, उस समय गीता सार पढ़ने से वह व्यक्ति तनाव से मुक्त होगा, भविष्य की चिंताओं से मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि भौतिकवाद और प्रतिस्पर्धा के इस डिजिटल युग में युवा पीढ़ी बढ़ते तनाव, असुरक्षा और संशय की स्थिति का सामना कर रही है। युवा पीढ़ी के लिए श्री गीता जी का अध्ययन सर्वाधिक उपयुक्त है।
उन्होंने कहा कि गीता का सार यही है कि हम कर्त्तव्यपथ पर निरंतर आगे बढें, कर्म का अहंकार भी न हो और फल की चिंता किए बिना अपने कर्त्तव्य का पालन करें। भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के विषय में श्री बिरला ने कहा कि आध्यात्मिकता भारतीय संस्कृति का सार तत्व है जो संपूर्ण विश्व को भारत की देन है।
श्री बिरला ने, महामंडलेश्वर ज्ञानानंद जी महाराज के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को गीता के लिए समर्पित किया है और ‘जियो गीता’ के माध्यम से समाज को नई चेतना एवं प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि आचार्य ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से कुरूक्षेत्र में भविष्य में गीता शोध का एक बड़ा वैश्विक केंद्रं बनने जा रहा है।
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

नव भारत न्यूज

Next Post

ब्रिटेन में ओमीक्रोन के 633 नए मामले

Sun Dec 12 , 2021
लंदन,  (वार्ता/शिन्हुआ) ब्रिटेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के ओमीक्रोन वेरिएंट के 633 मामलों की पुष्टि होने से देश में इस वेरिएंट के पाए गए कुल मामलों की संख्या 1,898 हो गई है। ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। विशेषज्ञों ने अप्रैल के आखिर तक इंग्लैंड […]

You May Like