प्रियंका के बच्चों के इंस्टाग्राम को हैक नही किया गया: सरकार

नई दिल्ली  ( वार्ता) सरकार ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वाड्रा के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक नहीं किया गया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों ने देर रात बताया कि श्रीमती वाड्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की गई है, जिसकी प्रारंभिक जांच में उनके बच्चों के अकाउंट के हैक करने की जानकारी नहीं मिली है।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती वाड्रा ने आरोप लगाया था कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक किया गया है इसके बाद मंत्रालय ने इसकी जांच शुरू की थी।

नव भारत न्यूज

Next Post

मालदीव रवाना हुईं हसीना

Thu Dec 23 , 2021
ढाका, (वार्ता) बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बुधवार अपराह्न मालदीव के लिए रवाना हुईं। सुश्री हसीना मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के निमंत्रण पर मालदीव के छह दिवसीय दौर पर मालदीव गई हैं। सुश्री हसीना के प्रेस सचिव इहसानुल करीम ने यूनीवार्ता को बताया कि सुश्री हसीना विशेष विमान […]

You May Like