कनाडा 20,000 अफगानिस्तानी नागरिकों को फिर से बसाएगा

टोरंटो, 14 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) कनाडा ने अफगानिस्तान में तालिबान के तेजी से बढ़ते नियंत्रण के बीच महिला कार्यकर्ताओं और पत्रकारों समेत करीब 20 हजार अफगानिस्तानी नागरिकों को फिर से बसाने में मदद करेगा।

कनाडा के आव्रजन मंत्री मार्को मेंडिसिनो ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, “कनाडा 20,000 से अधिक अफगानिस्तानी शरणार्थियों का स्वागत करने के लिये विशेष आव्रजन कार्यक्रम बनाएगा।”
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह कनाडा ने घोषणा की थी कि वह अफगानिस्तान में कनाडा के सैन्य प्रयासों में सहायता करने वालों के लिये बनाये गये विशेष आव्रजन कार्यक्रमों के जरिये हजारों अफगानिस्तानी नागरिकों को फिर से बसाएगा।

अफगानिस्तान में विदेशी सैनिकों की वापसी के बीच तालिबान के हमले बढ़ गये हैं।
तालिबान ने अब तक अफगानिस्तान के 34 प्रांतीय राजधानियों में से लगभग आधे और इस दक्षिण एशियाई देश के लगभग दो-तिहाई हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है।

नव भारत न्यूज

Next Post

अफगानिस्तान में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है: गुटेरेस

Sat Aug 14 , 2021
संयुक्त राष्ट्र/काबुल, 14 अगस्त (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि अफगानिस्तान में स्थिति तेजी से नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। श्री गुटेरेस ने तालिबान से अफगानिस्तान में हमलों को तुरंत रोकने और शांति वार्ता पर लौटने के लिये कहा है। उन्होंने कहा कि […]

You May Like