शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना नया लुक

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक शेयर किया है।

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।कोरोना की वजह से उनकी फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है।शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर अपने नये लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं।एक लंबे समय के बाद शाहिद कपूर क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं।

अपने नए लुक की तस्वीर को शाहिद कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।शाहिद ने अपने फेस की एक क्लोजअप तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।इस तस्वीर में शाहिद स्माइल कर रहे हैं।
अपने नए लुक की तस्वीर पर कैप्शन देते हुए शाहिद ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं सिर्फ ट्रिम कर रहा था, लेकिन ऐसा हो गया।

नव भारत न्यूज

Next Post

भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाया नंदा ने

Sat Jan 8 , 2022
जन्मदिवस 08 जनवरी के अवसर पर मुंबई,  (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री नंदा ने अपने भावपूर्ण अभिनय लगभग तीन दशक तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि वह सेना में काम करना चाहती थीं। 08 जनवरी 1939 को मुंबई में जन्मीं नंदा के घर में फिल्म […]

You May Like