चीन में बर्फीले तूफान के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी

बीजिंग 27 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) चीन के मौसम विभाग ने गुरुवार को देश के कुछ इलाकों में भारी हिमपात और बर्फीले तूफान की आशंका के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया।
चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज सुबह से शुक्रवार सुबह तक गांसु, शांक्सी, हेनान, हुबेई, हुनान और अनहुई के कुछ हिस्सों में चार से आठ सेंटीमीटर हिमपात हो सकता है।
अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ क्षेत्रों में 10 सेंटीमीटर से अधिक हिमपात हो सकता है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने लोगों से घरों के अंदर रहने की सलाह दी है और स्थानीय प्रशासन को सड़कों, रेलवे, बिजली और दूरसंचार सेवाओं के लिए एहतियाती कदम उठाने की अपील की है।
चीन में चार-स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें रेड यानी लाल सबसे गंभीर, इसके बाद गंभीरता के कम होने के साथ ऑरेज (नारंगी), येलो (पीला) और ब्लू (नीला) चेतावनी जारी की जाती है।

नव भारत न्यूज

Next Post

अमेरिका ने यूक्रेन को नाटो का हिस्सा बनने से रोकने की रूस की मांग को ठुकरायी

Thu Jan 27 , 2022
वाशिंगटन, 27 जनवरी (वार्ता) अमेरिका ने यूक्रेन को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का हिस्सा बनने से रोकने की रूस की मांग को ठुकरा दिया है। बीबीसी ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि यूक्रेन की समस्या के समाधान के लिए रूस की मांग को लेकर पूछे गए सवाल […]

You May Like