मध्यप्रदेश में छह आईपीएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल, 29 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के छह वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
राज्य के गृह विभाग द्वारा आज यहां जारी आदेश के अनुसार मुरैना में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार का तबादला कर उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय भोपाल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव को सीधी जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसी प्रकार रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव कुमार तिवारी का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक एटीएस पुलिस मुख्यालय भोपाल का दायित्व सौपा गया। अभिषेक तिवारी पुलिस अधीक्षक बालाघाट को रतलाम के नए पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं, आशुतोष बागरी सेनानी, 17 वीं वाहिनी विसबल भिंड को मुरैना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। समीर सौरभ सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट को बालाघाट का ही नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

नव भारत न्यूज

Next Post

मंडीदीप की दो फैक्ट्रियों पर छापा, बड़ी मात्रा में नकली खाद्य सामग्री जब्त

Sat Jan 29 , 2022
रायसेन, 29 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप स्थित दो फैक्ट्रियों पर प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में नकली खाद्य सामग्री जब्त की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले के गोहरगंज एसडीएम आदित्य शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन और खाद्य विभाग […]

You May Like