जयपुर 30 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में जयपुर जिले जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र के धूलारावजी गांव में आज एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से तीन बच्चों सहित चार लोगों की जलने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग में तीन लोग झुलस गए। घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग सुबह लगभग साढ़े नौ बजे लगी और केमिकल से भरे ड्रमों में धमाके हुए और आग की लपटे दूर दूर तक दिखने लगी।
मौके पर पहुंची पुलिस और पांच दमकल गाड़ियों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया और कहा कि आग लगने की इस घटना में तीन बच्चों सहित चार लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।
श्री गहलोत ने शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की।
Next Post
‘मास्क ही है जिंदगी’ अभियान के तहत 3 लाख 51 हजार 804 मास्क वितरित
Sun Jan 30 , 2022
भोपाल, 30 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में ‘मास्क ही है जिंदगी’ अभियान के तहत 30 जनवरी तक 3 लाख 51 हजार 804 मास्क जरूरतमंदों को वितरित किए गए हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाए जा […]

You May Like
-
October 13, 2021
खुशीलाल में 125 लाख के हर्बल गार्डन का होगा टेंडर
-
January 10, 2022
फ़िलीपींस में कोरोना के रिकॉर्ड 28,707 नए मामले
-
October 30, 2022
हीरो नंबर 1 के रीमेक में काम करेंगे टाइगर श्राफ!
-
December 16, 2021
भारत-दक्षिण अफ़्रीका सीरीज़ में होगा सख़्त बायो-बबल