सीहोर, 03 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के नसरुल्लागंज क्षेत्र स्थित नर्मदा नदी के नीलकंठ में आज स्नान करने गए चार दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चार दोस्त नसरुल्लागंज स्थित नीलकंठ घाट पर स्नान करने गए थे। चारों नसरुल्लागंज के निम्नागांव में शादी समारोह में आए थे। दोपहर चारों स्नान करने के लिए नसरुल्लागंज नीलकंठ घाट पर चले गए। नीलकंड घाट पर नहाते समय मोनू अटरिया (19) गहरे पानी में चला गया और मदद के लिए पुकार लगाने लगा। इस दौरान उसके साथ आए तीन दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन चाह कर भी उसकी जान नहीं बचा सके। बताया जाता है कि चारों दोस्त तैरना नहीं जानते थे।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकलवाया। मृतक युवक रातीबड़ भोपाल का बताया गया है।
Next Post
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र का 07 मार्च से
Thu Feb 3 , 2022
भोपाल, 03 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 07 मार्च से प्रारंभ होगा, जिसमें मुख्य रूप से राज्य का वित्त वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट पारित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय के अनुसार बजट सत्र 25 मार्च तक प्रस्तावित है और इस 19 दिवसीय सत्र के दौरान 13 बैठकें होंगी। […]

You May Like
-
November 23, 2021
अमेरिका में 95 फीसदी संघीय कर्मचारियों का टीकाकरण
-
February 22, 2022
यूक्रेन का संविधान विदेशी सैन्य ठिकानों की अनुमति नहीं देता: पुतिन
-
November 28, 2021
चेक गणराज्य में ओमीक्रोन के मामले की पुष्टि
-
January 3, 2023
विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के लिए किया डांस