लंदन के पुलिस प्रमुख ने दिया इस्तीफा

लंदन, 11 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) लंदन महानगरीय पुलिस प्रमुख क्रेसिडा डिक ने गुरुवार को एजेंसी के अधिकारियों पर हत्या, यौन उत्पीड़न, भेदभाव और नस्लवाद के आरोपों के बीच इस्तीफा दे दिया।
पुलिस प्रमुख डिक ने एक बयान में कहा,’ बड़े दुख के साथ आज लंदन के मेयर से संपर्क के बाद यह स्पष्ट है कि मेयर को अब मेरे नेतृत्व में बने रहने के लिए पर्याप्त विश्वास नहीं है। उन्होंने मेरे पास महानगरीय पुलिस सेवा के आयुक्त के रूप में पद छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा है।”
लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि डिक के इस्तीफे का कारण “नस्लवाद, लिंगवाद, समलैंगिकता, भेदभाव और कुप्रथा को जड़ से खत्म करने की तत्काल आवश्यकता थी।” मेयर ने इस बात पर भी जोर दिया कि वह आयुक्त के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।
जानकारी के अनुसार, पिछले साल मार्च में लंदन महानगरीय पुलिस अधिकारी वेन कूजेंस द्वारा एक महिला का अपहरण, बलात्कार और हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अदालत ने कूजेंस को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जनमत सर्वेक्षणों से पता चला है कि इस घटना के बाद, 47 प्रतिशत ब्रिटिश महिलाओं का पुलिस पर से विश्वास उठ गया है।

नव भारत न्यूज

Next Post

चीन में दर्ज हुए कोविड-19 के 56 नए स्थानीय मामले

Fri Feb 11 , 2022
बीजिंग, 11 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) चीन में कोविड-19 के 56 नए स्थानीय मामले दर्ज हुए, जिसकी जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को दी। आयोग ने कहा, देश में गुरुवार को गुआंक्सी में 33, लियाओनिंग में 22 और गुइजहोउ में एक स्थानीय मामला दर्ज हुआ। इस दौरान कोविड-19 से किसी भी […]

You May Like