63 गो वंश पुलिस ने की जब्त, हो रही थी तस्करी


छिंदवाड़ा। उमरेठ पुलिस ने ग्राम मुजावर से गोवंश तस्करी करते हुए 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया। वहीं मौके से पुरुष फरार हो गए। पुलिस ने सभी माहिला आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायालय पेश किया। पुलिस ने बताया कि रात्रि 3 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुजावर माल के दैय्यत बाबा तालाब के पास से 15 बैल गाडिय़ों को पकड़ा गया जिनके आगे और पीछे 63 बैल बंधे हुए थे। जो रात के अंधेरे में जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। पुलिस पूछताछ में उन्होंने खंडवा, होशंगाबाद व रायसेन के निवासी बताया जो वहां से महाराष्ट्र जाने की बात बताई। पुलिस को देखते ही पुरुष मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया और उनकेे पास से 63 गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए सभी महिला आरोपितों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया।

नव भारत न्यूज

Next Post

यमन के अबयन में संयुक्त राष्ट्र के कई कर्मचारियों का अपहरण

Sun Feb 13 , 2022
सना, 13 फरवरी(वार्ता/स्पूतनिक) यमन प्रेस एजेंसी (वाईपीए) की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी यमन में संयुक्त राष्ट्र के छह कार्यकर्ताओं का अपहरण कर लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों (पांच यमनी नागरिक और एक बल्गेरियाई नागरिक) का शुक्रवार को अबयान प्रांत में अपहरण कर लिया गया। स्थानीय सूत्रों ने शनिवार […]

You May Like