पश्चिम बंगाल में 108 नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू

कोलकाता  (वार्ता) पश्चिम बंगाल के 20 जिलों की 108 नगर निकायों के चुनाव के लिए रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया।
मतदान 07.00 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। करीब 95 लाख मतदाता 108 नगर निकायों में वार्ड प्रतिनिधियों और महापौरों का चुनाव करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के लिए 2000 से अधिक मतदान केंद्र बनाये गये हैं जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र पुलिस कर्मी मौजूद हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए 18 विशेष पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है।
इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी थी। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने 23 फरवरी के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली भाजपा नेता मौसमी रॉय और प्रताप बनर्जी की याचिका खारिज कर दी।

नव भारत न्यूज

Next Post

यूक्रेन को और अधिक मदद देगा संरा

Sun Feb 27 , 2022
संयुक्त राष्ट्र, 27 फरवरी (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को और अधिक मानवीय सहायता भेजने का आश्वासन दिया है। श्री गुटेरेस ने शनिवार को श्री जेलेंस्की के साथ फोन पर बातचीत की और कहा कि यूक्रेन में अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने के […]

You May Like