यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

लखनऊ 21 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार देर शाम यहां संजय गांधी स्नातकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
पिछली तीन जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर उन्हे लखनऊ के राममनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था जबकि चार जुलाई को उन्हे एसजीपीजीआई शिफ्ट किया गया। इस दौरान कई बार श्री सिंह की सेहत में उतार चढाव आया मगर शुक्रवार को उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गयी थी और डाक्टरों के अथक प्रयास के बाद उन्हे बचाया नहीं जा सका।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर से लौटकर एसजीपीजीआई में जाकर श्री सिंह की सेहत के बारे में जानकारी एकत्र की थी। डाक्टरों ने उन्हे बताया था कि श्री सिंह की किडनी ने काम करना बंद कर दिया है जबकि उनका रक्तचाप भी नार्मल नहीं था। श्री योगी कई बार अस्पताल जाकर भाजपा के बुजुर्ग नेता के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे थे। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी लखनऊ आकर श्री सिंह से मिले थे।
श्री सिंह 1991 और 1997 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है जबकि 2014 में उन्हे राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद 2015 में उन्हे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।
‘बाबूजी’ के नाम से राजनीतिक गलियारों में पहचाने जाने वाले कल्याण ने छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी विध्वंस के बाद न सिर्फ अपनी सत्ता की बलि दी बल्कि इस मामले में सजा पाने वाले वह एकमात्र शख्सियत थे।

नव भारत न्यूज

Next Post

मोदी ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

Sat Aug 21 , 2021
नयी दिल्ली 21 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे श्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने शनिवार को अपने ट्विटर संदेश में कहा, “ मैं शब्दों में अपनी निराशा व्यक्त नहीं […]

You May Like