नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को दी बधाई

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य विधानसभा में शानदार जनादेश प्राप्त करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को बधाई दी है।
श्री सिद्धू ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि जनता की इच्छा ईश्वर की इच्छा है। उन्हें जनता का जनादेश नम्रतापूर्वक स्वीकार है।
उन्होंने कहा, “ जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है। पंजाब का जनादेश नम्रतापूर्वक स्वीकार। आप को बधाई।”
पंजाब विधानसभा के ताजा रुझानों के अनुसार राज्य की कुल 117 सीटों में से 90 पर आप आगे चल रही है जबकि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी 18 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी दो, शिरोमणि अकाली दल को छह तथा निर्दलीय एक विधानसभा क्षेत्र में आगे हैं।

नव भारत न्यूज

Next Post

अमरिंदर ने आम आदमी पार्टी को दी बधाई

Thu Mar 10 , 2022
नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब लोक कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य विधानसभा चुनावों में पराजय स्वीकार करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) को बधाई दी है। कैप्टन ने गुरुवार को यहां एक ट्वीट में कहा कि पंजाबियों ने पंजाबी भावना के […]

You May Like