मुंबई, 08 अप्रैल (वार्ता) योगगुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व वाले पतंजलि समूह की कंपनी ‘रुचि इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ के अनुवर्ती सार्वजनिक शेयर निर्गम (एफपीओ) में जारी शेयर शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुए।
यह शेयर आज सुबह मुंबई शेयर बाजार (बीएसई) में 850.00 पर खुला जबकि गुरुवार को बाजार बंद होने के समय इसका भाव 818.85 रुपये प्रति शेयर था। दोपहर 13:17 बजे यह शेयर 7.30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 878.60 पर चल रहा था।
रुचि सोया के एफपीओ की बाजार सूचीबद्धता के समय गुरु रामदेव और उनके सहयोगी तथा अन्य अधिकारी बीएसई में उपस्थित थे।कंपनी ने एफपीओ के जरिए 4300 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का यह एफपीओ 24-28 मार्च 2022 तक खुला था, जिसका आवेदन मूल्य 615-650 रुपये प्रति शेयर था।
Next Post
कोरिया को हरा कर भारत महिला जूनियर हॉकी विश्व के सेमीफाइनल में
Fri Apr 8 , 2022
पोटचेफस्ट्रूम (दक्षिण अफ्रीका), 08 अप्रैल (वार्ता) भारत ने शुक्रवार को यहां नॉर्थ-वेस्ट यूनिवर्सिटी में दो बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया को 3-0 से एकतरफा अंदाज में हरा कर 2022 महिला एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत का रविवार को सेमीफाइनल में नीदरलैंड और मेजबान […]

You May Like
-
May 7, 2022
नागपुर में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
-
June 12, 2022
शिवराज सोमवार को दिल्ली में रहेंगे
-
November 5, 2022
राष्ट्रीय सुरक्षा को बर्बाद कर रही है मोदी सरकार : राहुल-खडगे