खजूर रविवार के साथ ईसाई समाज का पुण्य सप्ताह प्रारंभ

ग्वालियर: खजूर रविवार के साथ ईसाई समाज का पुण्य सप्ताह आरम्भ हुआ। इस श्रंखला में सेंट पॉल चर्च, मुरार में ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जोसफ तायकाटील, पल्ली पुरोहित फादर मार्टिन, सहायक पल्ली पुरोहित फादर पायस, फादर हेमंत बेग, फादर एंटनी स्वामी,फादर अल्फोंस, फादर डेविड फादर आकाश, फादर सेबेस्टियन,फादर मारिया जॉनसन एवं धर्मप्रांत के अन्य पुरोहितों द्वारा खजूर की डालियों पर आशिष देकर सभी खीस्तीय विश्वासियों को वितरित की गई। इसके पश्चात् सभी विश्वासीयों ने जुलूस के रूप में गीत राजाओं का राजा आ रहा है होवे जयजयकार गाते हुए चर्च में प्रवेश किया।

तत्पश्चात् ग्वालियर धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष एवं पुरोहितों द्वारा मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया। मिस्सा में पहला पाठ प्रानगत तिर्की दूसरा पाठ अरुणा खेस एवं निवदेन एनस्मृति ने पढ़ा। बताया गया कि प्रभु येसु जानते थे कि उन्हें कष्ट झेलना पडेगा। उनपर अत्याचार होगें, उन्हें धिक्कारा जायेगा और उनपर झूठे आरोप लगाए जायेगे और उनकी मृत्यु निश्चित है फिर भी उन्होने साहस पूर्वक येरूसलेम नगर में प्रवेश किया। येरूसलेम के निवासियों द्वारा उनको एक राजा स्वीकार करते हुए उनके मार्ग में खजूर की डालियां एवं अपने कपड़े बिछाकर उनका स्वागत करते हुए उनकी जयजयकार की। इसी स्मरण में विश्वभर में खजूर रविवार मनाया जाता है।

मंगलवार शाम 5.30 बजे संत पॉल चर्च मुरार में ख्रीसम मिस्सा का आयोजन होगा। गुरुवार को बारह शिष्यों के पैर धोए जाएंगे। पुण्य शुक्रवार को सभी चर्च में सुबह 8.00 बजे से दोपहर 12.00 तक हिन्दी अंग्रेजी,मलयालम ,उरांव, तमिल भाषा में क्रूस का रास्ता होगा। दोपहर 3 बजे प्रभु येसु के दुःख भोग का संस्मरण एवं क्रूस की उपासना सभी चर्च में होगी ।सेंट पॉल चर्च, मुरार के प्रवक्ता एबिल एक्सट्रोस ने बताया कि १६ अप्रैल शनिवार को पास्का जागरण एवं पवित्र मिस्सा संत पॉल चर्च एवं संत जॉन ला द बपटेस्ट महागिरजाघर, लश्कर में रात्री 11बजे होगी एवं गुड शेपर्ड चर्च, गिरगाँव माउंट कार्मल चर्च, कम्पू में शाम 7बजे मिस्सा होगी। १७ अप्रैल रविवार पुनरुत्थान की मिस्सा संत पॉल चर्च , संत जॉन द बपटिस्ट, महागिरजा,लश्कर एवं गुड शेपर्ड चर्च में सुबह 8 बजे एवं माउंट कार्मल चर्च में सुबह 7.30 बजे होगी।

नव भारत न्यूज

Next Post

एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा ऊर्जाधानी

Mon Apr 11 , 2022
रामनवमी पर मोरवा में निकली भव्य शोभा यात्रा हजारों की संख्या में राम भक्त रहे शामिलसुरक्षा के साथ सेवा भी सिंगरौली पुलिस का दिखा जज्बा सिंगरौली : को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मोरवा में धूमधाम से मनाया गया। इस […]

You May Like