महिला के चरित्र पर आरोपी पति कर रहा था शक, संदेही पुलिस हिरासत मेंमामला मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम मुहेर का
सिंगरौली : गोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मुहेर में एक 37 वर्षीय घर के बाहर आंगन में सो रही महिला की उसके पति ने बेरहमी से क्रूरता पूर्वक व निर्दयी होकर डण्डे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर आज शनिवार की अलसुबह गोरबी चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार हमराही के साथ पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए संदेही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया में महिला की हत्या चरित्र संदेह को लेकर किये जाने की चर्चा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गोरबी चौकी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुहेर ग्राम निवासी प्रियंका खैरवार पति नर्मदा खैरवार उम्र 37 वर्ष अपने घर के बाहर सो रही थी की अज्ञात आरोपी द्वारा उसके सिर पर वार करके निर्मम हत्या कर दी गई। अगली सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव देखा तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना गोरबी चौकी में दी गई, जहां सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का सूक्ष्म तरीके से मुआयना किया।
वहीं पंचनामा कर शव को पीएम के लिए रवाना कर दियसा। हत्या के इस वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के निर्देशन, एएसपी अनिल सोनकर व एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक मनीष त्रिपाठी के सतत् निगरानी में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार ने अपराध कायम कर विवेचना में जुट गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्या के मामले में संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस संभावना जता रही है कि इस हत्या की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी।
संदेही आरोपी पुलिस हिरासत में
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका नामक महिला की हत्या चरित्र के संदेह में किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं महिला की हत्या बेरहमी तरीके से की गयी। उसके मुह पर लाठी, डण्डे से कई बार हमला करते हुए आंख तक को भी फोड़ दिया है। क्रूर आरोपी ने क्रूरता के सारे हदों को पार कर दिया है। पुलिस हत्या मानकर गहन छानवीन में लगी हुई है।