दिल्ली में लू का प्रकोप जारी, गर्मी से लोग हलकान

नयी दिल्ली 10 मई (वार्ता) राजधानी में लू का प्रकोप जारी है और तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार के बीच भीषण गर्मी से हलकान लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को लू का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है, जिसके मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि 14 और 15 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।
आज सुबह साढ़े पांच बजे न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
वहीं सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गयी।

नव भारत न्यूज

Next Post

भोपाल के राजा भोज विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण

Tue May 10 , 2022
भोपाल-भोपाल के राजा भोज विमानतल पर केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के साथ मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण|

You May Like