जबलपुर: सोमवार को बादलों ने गर्मी से कुछ राहत जरूर दी लेकिन मंगलवार की सुबह से एक बार फिर सूर्यदेव ने तेवर दिखाए और सूरज जमकर तमतमाया। पारा चढऩे के साथ चुभन इतनी हो गई थी जैसे आसमान आग उगल रहा हो। मौसम कार्यालय के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया। सुबह के समय नमी 21 प्रतिशत व शाम के समय नमी 11 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण पश्चिमी हवा 4 किलोमीटर प्रतिघंटा से चली। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। जानकारों की मानें तो अभी राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती है। सूर्यदेव पूरे महीने तक तपेंगे, हालांकि मानसून इस बार जल्दी आने की संभावना जताई जा रही है।