जस्टिस पुरुषेन्द्र कौरव का दिल्ली स्थानातंरण

जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस पुरुषेन्द्र कौरव का दिल्ली हाईकोर्ट स्थानातंरण किया गया है। सुकों कॉलेजियम में जस्टिस कौरव सहित छ: जजों के स्थानातंरण संबंधी आदेश जारी किये है। उल्लेखनीय है कि गाडरवारा के डोंगरगांव में 4 अक्टूबर 1976 को जन्में श्री कौरव ने 2001 में जबलपुर के एनईएस कालेज से एलएलबी की।

इसके बाद वर्ष 2006 में स्वतंत्र रूप से वकालत करने लगे। इसके बाद वर्ष 2009 में वह उपमहाधिवक्ता नियुक्त हुए और 2012 में अतिरिक्त महाधिवक्ता बने। इसके बाद वर्ष 2013 में वरिष्ठ अधिवक्ता बने व 6 जून 2017 को महाधिवक्ता नियुक्त हुए। इसके बाद कांग्रेस की सरकार गिरते ही, भाजपा शासन काल में पुन: श्री कौरव महाधिवक्ता पद पर नियुक्त हुए थे। इसके बाद 8 अक्टूबर 2021 को हाईकोर्ट जज के रूप में पदस्थ हुए थे।

नव भारत न्यूज

Next Post

एक साथ उठी रिश्ते के भाई-बहन की अर्थी, हर आंख हुई नम

Sat May 28 , 2022
जबलपुर: जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर खितौलाघाट में गुरुवार को नहाते समय डूबने से रिश्ते के भाई-बहन की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह 10 बजे दोनों के शव घर पहुंचे तो परिजनों में चीख पुकार मचा गई। गांव में मातम छाया रहा। परिजनों का रो-रोकर […]

You May Like