बरेली, 31 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को एक एम्बुलेंस और छोटे ट्रक (कैंटर) की टक्कर में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसा बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में झुमका चौराहे पर मंगलवार सुबह एम्बुलेंस और कैंटर की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई, जिससे एम्बुलेंस में सवार सात लोगों की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयंकर थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गये।
मृतकों में एम्बुलेंस का चालक और इसमें सवार मरीज सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिये हैं।
Next Post
पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं
Tue May 31 , 2022
नयी दिल्ली, 31 मई (वार्ता) देश में तेल विपणन कंपनियों के मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन ना करने से इनके दाम लगातार नौ दिनों से स्थिर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल को पार कर चुकी हैं। इंडियन ऑयल की अधिसूचना […]

You May Like
-
June 18, 2022
मध्यप्रदेश में कोरोना के 71 नए मामले, बढ़े सक्रिय मरीज
-
February 4, 2023
अलग-अलग किरदार निभाना चाहती है कृति सैनन
-
May 25, 2022
चौतरफा बिकवाली से गिरा शेयर बाजार
-
February 2, 2023
चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य में भेजे 23 सैन्य विमान, चार जहाज
-
August 30, 2022
बिरला ने सूरीनाम के राष्ट्रपति से मुलाकात की
-
February 19, 2022
ब्लडी ब्रदर्स में जयदीप अहलावत और जीशान अय्यूब की जोड़ी आयेगी नजर