चितरंगी पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा
सिंगरौली: चितरंगी थाना पुलिस ने ग्राम शेरवा निवासी रामनाथ सिंह गोंड़ की हत्या कर फरार आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अंधी हत्या का खुलासा किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शेरवा गांव निवासी रामनाथ सिंह गोंड़ पिता रामप्रसाद सिंह गोंड़ उम्र 55 वर्ष 5 जून को अपने मौसी के लड़के के बारात में शामिल होने के लिए पिड़रिया में गया था। जो बारात में न जाने के कारण पैदल अपने ग्राम शेरवा जा रहा था कि 4 किमी दूर लिखनीधौरा टोला पहुंचने पर मटुकलाल सिंह गोंड़ पिता सत्यनारायण सिंह गोंड़ उम्र 35 वर्ष निवासी पिड़रिया के घर आंगन में चला गया और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
उसी समय मटुकलाल सिंह गोंड़ अपने काकू के लड़के की बारात से वापस घर आया और पत्नी के साथ छेड़छाड़ करते देख रामनाथ सिंह को पकड़कर आंगन से बाहर दूर छोडऩे के लिए ले गया तो रामनाथ सिंह उसके साथ लिपटा झपटी करने लगा। जहां आरोपी मटुकलाल सिंह गोंड़ ने रामनाथ सिंह गोंड़ की लाठी से सिर व हाथ, पैर में चोट पहुंचाकर हत्या करते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर पतासाजी में जुटी थी। जहां आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई निरीक्षक डीएन राज, सउनि अंगिरा पाठक, आर. महेन्द्र चौरसिया, ओम प्रकाश शर्मा, निरंजन बिंद, सतीश वास्कले, जुझार मीणा की भूमिका सराहनीय रही।