डोस सैंटोस ने जीता 400 मीटर बाधा स्वर्ण

यूजीन, 20 जुलाई (वार्ता) टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एलिसन डोस सैंटोस ने मंगलवार को (भारत में बुधवार सुबह) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 46.29 सेकंड के रिकॉर्ड समय के साथ पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
ब्राज़ील के डोस सैंटोस ने इस जीत के साथ अपना पहला विश्व खिताब हासिल कर लिया। साथ ही वह चैंपियनशिप की 400 मीटर बाधा दौड़ में पदक जीतने वाले पहले दक्षिण अमेरिकी बन गये।
उन्होंने इतिहास के तीसरे सबसे तेज़ समय में दौड़ को पूरा करके ब्राज़ीलियन, दक्षिण अमेरिकी और अमेरिकी ऑल-कमर्स रिकॉर्ड स्थापित किया।
डोस सैंटोस ने जीत के बाद कहा, “दर्शकों की ऊर्जा अद्भुत थी। मैंने उनका प्रेम महसूस किया। जब आप जीतते हैं तो सबसे पसंदीदा बन जाते हैं।”
इसी बीच, अमेरिका के राई बेंजामिन ने 46.89 सेकंड में दौड़ को पूरा करके तीसरी बार रजत जीता जबकि उनके हमवतन ट्रेवर बसीट ने फ्रांस के विलफ्रेड हैपियो को पछाड़ते हुए 47.39 के समय के साथ कांस्य प्राप्त किया।

नव भारत न्यूज

Next Post

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश

Wed Jul 20 , 2022
नयी दिल्ली, 20 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने शहर में बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया। उन्होंने बुलेटिन में बताया कि राजधानी में गरज के साथ भारी वर्षा […]

You May Like