ब्राजील में पुलिस अभियान में 18 लोगों की मौत

ब्रासीलिया 22 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) ब्राजील के रियो डी जनेरियो शहर में कार चोरों और लुटेरों के एक गिरोह के खिलाफ बड़े पैमाने पर पुलिस अभियान के दौरान कम से कम 18 लोग मारे गए हैं।
जी1 समाचार पोर्टल के अनुसार मारे गये लोगों में 16 पीड़ित संदिग्ध अपराधी हैं, एक पुलिस अधिकारी है और एक स्थानीय महिला निवासी है।
बड़े पैमाने पर ऑपरेशन में विशेष इकाइयों के 400 अधिकारी, 10 बख्तरबंद वाहन और चार हेलीकॉप्टर शामिल थे। यह शहर के उत्तरी भाग में कॉम्प्लेक्सो डो अलेमाओ फेवेलस में किया गया था।
अधिकारियों ने सुरक्षा अधिकारियों की हत्या के लिए जिम्मेदार कई खूंखार अपराधियों को हिरासत में लिया और साथ ही कई हथियार भी जब्त किए।

नव भारत न्यूज

Next Post

यूएस सीक्रेट सर्विस की 6 जनवरी के टेक्स्ट को डिलीट करने की जांच शुरू

Fri Jul 22 , 2022
वाशिंगटन 22 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) के महानिरीक्षक ने यह निर्धारित करने के लिए एक आपराधिक जांच शुरू की है कि अमेरिकी खुफिया सेवा ने छह जनवरी के दंगों पर प्रकाश डालने वाले टेक्स्ट संदेशों को कैसे और क्यों नष्ट किया। एनबीसी ने मामले से परिचित सूत्रों के […]

You May Like