भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कल इस देश के अंदर ऐतिहासिक निर्णय हुआ है बीजेपी और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के राष्ट्रपति के लिए ऐतिहासिक निर्णय किया था देश के सभी सांसद और विधायकों ने देश के राष्ट्रपति के तौर पर आजादी के 75 वर्ष बाद अमृत महोत्सव के तहत ऐतिहासिक बहुमत के साथ जनजातीय समाज के गौरव द्रोपति मुर्मू को इतिहासिक मतों से राष्ट्रपति चुना गया है। देश की 130 करोड़ जनता ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का स्वागत किया है। स्वयं भी प्रदेश की सभी जनता की ओर से ऐतिहासिक निर्णय पर भारत की पहली जनजातीय वर्ग के राष्ट्रपति को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया है। द्रोपति मुर्मू को जब राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया तो पूरा देश उत्साहित था। उन्होंने कांग्रेस दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि यह मध्य प्रदेश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेसियों ने आरोप लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 19 विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर क्रॉस वोटिंग करके भारत के ऐतिहासिक निर्णय में सहभागिता और भागीदारी निभाई इसके लिए में सभी 19 विधायकों को धन्यवाद करता हूं। दुर्भाग्य है कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने जिस तरह से दबाव डाला मगर कांग्रेस के विधायकों ने उनका दबाव नहीं माना और अंतरात्मा की आवाज पर उन्होंने द्रोपति मुर्मू को वोट किया। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का आदिवासी विरोधी चेहरा स्पष्ट रूप से प्रदेश में दिखाई देता है। अगर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कहते हैं कि वो आदिवासी विरोधी नहीं है तो यह बताएं कि क्या उन्होंने भी द्रोपति मुर्मू को वोट किया है। कांग्रेस के संज्ञान वाले बयान पर बीडी शर्मा ने कहा कि वह तो हर बात पर ध्यान देते हैं उनके 28 विधायक चले गए तो भी बोल रहे थे संज्ञान लेंगे सरकार चली गई उस पर भी संज्ञान लेने की बात करते थे।

 

नव भारत न्यूज

Next Post

शमशेरा में काम कर बेहद खुश है वाणी कपूर

Fri Jul 22 , 2022
मुंबई, 22 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर , करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म शमशेरा में काम कर बेहद खुश है। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनीं फिल्म शमशेरा आज प्रदर्शित हुयी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी है। वाणी कपूर […]

You May Like