मुंबई: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का स्टैंडअलोन मुनाफा बढ़कर 4335 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में रिलायंस जियो का मुनाफा 24 फीसदी बढ़ा।
जियो ने पिछले साल 2021-22 की पहली तिमाही में 3501 करोड़ रुपए मुनाफा कमाया था। रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि कंपनी को मौजूदा वित्तवर्ष की पहली तिमाही में 21873 करोड़ रुपए की आय हुई है।
पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही जियो को 17994 करोड़ की आय हुई थी। इस हिसाब से जियो की तिमाही आय में भी 21.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्तवर्ष 2021-22 की आखिरी तिमाही में रिलायंस जियो को 4313 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से एकदम पहले जियो के तिमाही नतीजे आए हैं। 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले हफ्ते 26 जुलाई से शुरू होगी। जियो ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए 14000 करोड़ रुपए की अग्रिम रकम जमा करवाई है।