विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति का पुनर्गठन

भोपाल, 27 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्य निर्धारण करने में भूमिका निभाने वाली कार्यमंत्रणा समिति का आज पुनर्गठन कर दिया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पदेन सभापति होंगे।

विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार विधानसभा की ओर से वर्ष 2022-23 की अवधि में सेवा के लिए इस समिति का पुनर्गठन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह और संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सदस्य हैं।

आदेश के अनुसार समिति के अन्य सदस्यों में लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया, लक्ष्मण सिंह, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा और विजयलक्ष्मी साधौ भी शामिल हैं।

नव भारत न्यूज

Next Post

भाजपा समर्थित उम्मीदवार जनपद अध्यक्ष का चुनाव जो निर्विरोध जीते (अब तक)

Wed Jul 27 , 2022
भाजपा समर्थित उम्मीदवार जनपद अध्यक्ष का चुनाव जो निर्विरोध जीते (अब तक) भोपाल, 27 जुलाई -अब तक प्राप्त 50 जनपद अध्यक्षों के परिणामों में 44 भाजपा समर्थित उम्मीदवार जनपद अध्यक्ष चुने गए मुख्यमंत्री ने दी निर्विरोध जीते हुए जनपद अध्यक्षों को बधाई   श्रीमती गंगोत्री मेहरा, उदयपुरा, रायसेन श्रीमती अंजू अवध […]

You May Like